फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रत्येक गांव में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे ओमप्रकाश चौटाला’

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। इनेलो जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बॉबी ने मंगलवार को स्थानीय विश्राम गृह में जिला कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान कहा कि पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के बाहर आने से कार्यकर्ताओं में बेहद जोश है। पार्टी के साथ काफी कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं। चौटाला ने प्रदेश के हर गांव में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलने का निर्णय लिया है, जिससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। प्रदेश में आना वाला समय इनेलो पार्टी का होगा।
विज्ञापन

अजीत बॉबी ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए इंद्रराज डागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मदनलाल शर्मा, महेंद्र तंवर, गिर्राज, हनीफ नंबरदार, सुंदर सिंह, राहुल ठाकुर और राजेंद्र सौरोत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इनके अलावा बलदेव देशवाल को प्रधान महासचिव, अमर चंद, शिव सिंह दरोगा, सुंदर सिंह, जितेंद्र, हरजीवन रावत, संजय पहलवान और उदय बढ़राना को महासचिव, नरेंद्र डागर को संगठन सचिव, ओमप्रकाश सौरोत, मित्तल, अतर सिंह, हर स्वरूप, मंगतूराम, प्रकाश सरपंच व सुखविंदर को सचिव बनाया। राजेंद्र जाखड़ को मीडिया प्रभारी व विक्रम सिंह को कार्यालय सचिव का कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल हुए भगत सिंह पोसवाल, पूनम तेवतिया, जिला प्रभारी संतराम बैनीवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें