फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या, शौचालय में मिला शव

विज्ञापन
श्यामानंद झा। फाइल फोटो - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थानाक्षेत्र के गांव हरफली में 60 वर्षीय श्यामानंद झा की गला दबाकर व सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वृद्ध का शव शौचालय में पड़ा मिला, जबकि उनके कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जंगशेर के अनुसार बिहार के जिला मधुबनी स्थित गांव खोइर निवासी पवन झा ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में नौकरी करता है। उसके जीजा राधेश्याम गांव हरफली में 50 वर्ग गज का प्लॉट खरीदकर मकान बनवा रहे हैं। मकान की देखरेख करने के लिए पवन के पिता श्यामानंद झा बीती 10 मार्च को हरफली आए थे। श्यामानंद हरफली में यूपी के जिला कासगंज के डबेयाई निवासी रजनीश के मकान में किराए पर रह रहे थे। जिस कमरे में श्यामानंद झा रहते थे उसकी एक चाबी मकान मालिक रजनीश के पास रहती थी। पवन प्रतिदिन फोन कर पिता से हाल-चाल पूछता था। बीते शनिवार की सुबह पिता का फोन नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने मकान मालिक रजनीश को फोन कर पिता से बात कराने के लिए कहा। रजनीश ने बताया कि उनके कमरे के बाहर ताला लगा है। शाम छह बजे पवन गांव हरफली पहुंचा और मकान मालिक से मिला। दोनों ने कमरे का ताला खोला तो अंदर श्यामानंद झा का शव मिला। उनके मुंह पर गमछा व एक थैला बंधा था। सिर में गहरी चोट लगी थी और काफी खून बहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें