फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध जल, बेहतर सड़कें और सीवरेज व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी : गंगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि के फोन न उठाने या कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा सरकार में लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य विभाग का सीधा संबंध आमजन से होता है, इसलिए अधिकारी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। मंत्री गंगवा ने कहा कि लोगों को स्वच्छ जल, बेहतर सीवरेज और दुरुस्त सड़कों की सुविधा देना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बताए गए कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी जनप्रतिनिधि के फोन न उठाने या कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के सभी जिलों में विकास कार्य कर रही है। सरकार के पास परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है। अधिकारी एस्टीमेट तैयार कर राशि की मांग भेजें और कार्य को समय पर पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
भिवानी में 13 जुलाई को होगा महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह

पलवल। हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को पलवल पहुंचकर आगामी 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित होने वाली महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत-महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज में एकता और गौरव की भावना मजबूत होती है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गंगवा ने कहा कि सरकार संतों के विचारों और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें