फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल/हथीन। मौसम में अचानक बदलाव के साथ वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में भी बुखार, खांसी-जुकाम, गले में दर्द और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार के लक्षण वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। मरीजों की जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, हथीन सीएचसी की ओपीडी में रोजाना 50 से अधिक मरीज वायरल फीवर के लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि मरीजों में बुखार, गले में दर्द, लगातार कफ और शरीर में दर्द जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। बदलते मौसम और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और साबुन-पानी से नियमित रूप से हाथ धोने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम के अनुसार पौष्टिक आहार लें और पर्याप्त आराम करें। लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें। सावधानी बरतकर संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें