फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आकांक्षी जिला कार्यक्रम में नूंह की छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नूंह ने विभिन्न विकास संकेतकों में सुधार दर्ज किया है। जूनके आंकड़ों के अनुसार, जिले का समग्र स्कोर अप्रैल के 51.9 से बढ़कर 57.5 हो गया है। यानी दो माह में 5.6 अंकों की वृद्धि हुई। मार्च 2026 की डेल्टा रैंकिंग में नूंह चौथे स्थान पर रहा। स्वास्थ्य एवं पोषण का स्कोर 73.3 से बढ़कर 82.1 और शिक्षा का स्कोर 77.9 से बढ़कर 90.1 हुआ। शिक्षा में 12.2 अंकों की बढ़ोतरी के साथ नूंह जून की डेल्टा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहा। कृषि एवं जल संसाधन का स्कोर 22.2 से बढ़कर 23.1, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास का 21 से 21.9 तथा बुनियादी ढांचे का स्कोर 55 से बढ़कर 55.6 हुआ। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि सभी प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के लिए विभागों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें