फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अब गरीब के बच्चे भी बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, नूंह में शुरू होगी निशुल्क कोचिंग

Sat, 23 Aug 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकेंगे। मेवात विकास अभिकरण, नूंह ने जिले के मेधावी विद्यार्थियों को नीट और जेईई की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने का बड़ा कदम उठाया है। इस पहल का सीधा फायदा उन छात्रों को मिलेगा, जिनके परिवार महंगी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर पाते।
जानकारी के मुताबिक मेवात विकास अभिकरण द्वारा इसके लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 25 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। जो बच्चा इसमें पास होगा उसे कोचिंग में दाखिला लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर एक से ढाई बजे तक होगी, छात्रों को 12 बजे तक केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

यहां हैं परीक्षा केंद्र

- जीएमएसएसएसएस, तावडू
- जीएमएसएसएसएस-2, पुनहाना
- जीएमएसएसएसएस-2, फिरोजपुर झिरका
- जीएमएसएसएसएस-2, नूंह
- जीएमएसएसएस हथीन
कौन दे सकता है परीक्षा

यह प्रवेश परीक्षा कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए होगी। नूंह जिले के सभी स्कूलों के छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं। साथ ही पड़ोसी जिले पलवल के हथीन खंड के विद्यार्थी भी इस अवसर का लाभ उठा पाएंगे।
एक सितंबर से शुरू होंगी कोचिंग कक्षाएं

चयनित छात्रों के लिए एक सितंबर से निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। यहां उन्हें विषय विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा उच्च स्तर की पढ़ाई कराई जाएगी ताकि वे नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
00
जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के हजारों छात्र डॉक्टर और इंजीनियर बनना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक कमजोरी उनके सपनों में बाधा बनती है। महंगी कोचिंग संस्थाओं तक उनकी पहुंच नहीं हो पाती। लेकिन अब मेवात विकास अभिकरण की इस पहल से यह बाधा दूर होगी। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी मेधावी छात्र केवल पैसों की कमी के कारण पीछे न रहे। यह योजना बच्चों के सपनों को पंख देगी और उनके उज्ज्वल भविष्य का रास्ता खोलेगी।
विज्ञापन


- अखिल पिलानी, डीसी नूंह
00
हथीन सहित छह खंडों के छात्रों को मिलेगा लाभ
हथीन। मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) अब क्षेत्र के प्रतिभाशाली लेकिन संसाधनों की कमी से जूझ रहे छात्रों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आया है। 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के छात्रों को नीट और जेईई की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध होगी। हथीन खंड का परीक्षा केंद्र बूराका स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाया गया है। प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि हथीन खंड के सभी स्कूलों के विज्ञान संकाय के छात्र दोपहर 12 बजे तक स्कूल में पहुंच जाएं। परीक्षा दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक होगी। हथीन क्षेत्र के विधायक मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि नीट और जेईई की निःशुल्क कोचिंग की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने मेवात विकास बोर्ड की बैठक में रखी थी। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताई थी और अब योजना को कार्यरूप दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें