फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा प्रोटीन मिल्क बार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड-डे मील योजना में नया बदलाव, बच्चों के पोषण स्तर को बढ़ाने की पहल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी है। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील के साथ सप्ताह में दो दिन प्रोटीन मिल्क बार भी परोसे जाएंगे। यह व्यवस्था कक्षा बालवाटिका से आठवीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगी।

दूध से तैयार यह चॉकलेट जैसा मिल्क बार न केवल स्वादिष्ट होगा बल्कि कमजोर और कुपोषित बच्चों के लिए अतिरिक्त लाभदायक साबित होगा। योजना 11 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण मिड-डे मील योजना के अंतर्गत बच्चों को स्वच्छ और संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब प्रोटीन मिल्क बार मिलने से छात्रों को आवश्यक प्रोटीन की पूर्ति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें