फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईटीआई में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आईटीआई में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे दाखिले
विज्ञापन

हथीन। आईटीआई हथीन में विभिन्न ट्रेड की रिक्त सीटों पर अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिले होंगे। प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने बताया कि नई प्रक्रिया के लिए आवेदन अब आठ से 12 दिसंबर सुबह दस बजे तक लिए जाएंगे। छात्रों को मौके पर ही अंक देखकर दाखिले दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आईटीआई हथीन में विभिन्न ट्रेड की 136 सीटें रिक्त हैं। इनमें शीट मेटल की 27, प्लंबर की 23, आरएसी की 12, डीजल मैकेनिक की 11, कारपेंटर की 13 एवं फिटर की 10 सीटें रिक्त हैं। अन्य ट्रेंड्स की भी कुछ सीटें शेष हैं। उन्होंने बताया कि दाखिले 10 दिसंबर से शुरू होंगे। इस दिन मेरिट सूची में 60 प्रतिशत अंक अथवा उससे ऊपर अंक वालों के दाखिले होंगे। 11 दिसंबर को 50 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक वालों के प्रवेश होंगे वहीं शेष के दाखिले 12 दिसंबर को होंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकार ने यह आखिरी मौका दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें