फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अवैध कब्जाधारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। मलाई गांव में करोड़ों रुपये की पंचायती भूमि पर हुए अवैध कब्जों के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हथीन की बीडीपीओ अंशु डागर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचीं और शिकायतकर्ता जमशेद से मामले की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा कराई गई भूमि की निशानदेही की रिपोर्ट भी प्राप्त की। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन की ओर से अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में निर्धारित समय सीमा के अंदर पंचायती भूमि से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय में कब्जे नहीं हटाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीडीपीओ अंशु डागर ने कहा कि पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नोटिस के बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए तो विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें