फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्लेटफॉर्म पर टॉयलेट नहीं, एक किमी दूर जाने की मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पलवल रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के बीच यात्रियों को मूलभूत सुविधा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते प्लेटफॉर्म पर बने पुराने शौचालय हटा दिए गए हैं। अब यात्रियों को शौचालय के लिए स्टेशन परिसर से बाहर नगर परिषद के सुलभ शौचालय तक जाना पड़ रहा है, जो लगभग एक किलोमीटर दूर है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को हो रही है।

यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन को निर्माण कार्य शुरू करने से पहले अस्थायी मोबाइल टॉयलेट या पोर्टेबल शौचालय की व्यवस्था करनी चाहिए थी। इससे रोजाना हजारों यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पहले स्टेशन पर केवल प्लेटफॉर्म संख्या-3 और 4 पर शौचालय बने हुए थे। पुनर्विकास परियोजना के तहत अब प्लेटफॉर्म संख्या-1, 2, 3, 4, 5 और 6 पर आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे, ताकि भविष्य में सभी प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को यह सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


कोट

-ट्रेन का इंतजार करते समय जरूरत पड़ने पर स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है। ट्रेन छूटने का रहता है डर।-शीशपाल, यात्री
-महिलाओं व बच्चों के लिए स्थिति काफी परेशान करने वाली है। सामान लेकर बाहर जाना आसान नहीं होता। -सुंदर सिंह, यात्री
-निर्माण कार्य अपनी जगह जरूरी है, लेकिन यात्रियों की मूलभूत सुविधाएं भी जारी रहनी चाहिए। जब तक नए शौचालय नहीं बनते, रेलवे को मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करनी चाहिए। -हरिकेश, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें