फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तावडू बस स्टैंड पर सुविधाएं नहीं, शौचालय में चल रही रसोई

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग बस स्टैंड की दयनीय हालत को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं
विज्ञापन

मोहम्मद शाहिद मेवाती

तावडू। नगर के बाईपास मार्ग पर प्रस्तावित सब्जी मंडी भूमि के साथ स्थित एकमात्र बस स्टैंड में बुनियादी सुविधाओं का भारी टोटा है, जिसके चलते बस स्टैंड की हालत दयनीय स्थिति में है। सुविधाओं के अभाव के चलते यात्री यहां बेहद कम पहुंचते हैं तो वही कर्मचारियों के लिए भी ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। महिला शौचालय पर स्थाई तौर पर ताला लटका हुआ है तो वहीं पुरुष शौचालय में कर्मचारियों का रसोई घर चल रहा है। यात्री ठहराव के लिए बनाए गए टीन शेड में बिजली करंट दौड़ रहा है। जिसके कारण यात्रियों ने इसमें आना बंद कर दिया है। फिर भी हादसे का अंदेशा बना रहता है। नूंह परिवहन विभाग भी बस स्टैंड की दयनीय हालत को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


बुधवार को अमर उजाला संवाददाता बस स्टैंड की सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे तो वहां पर परिवहन विभाग के दो कर्मचारी मिले। दोनों खुली जगह में बैठकर आराम कर रहे थे। पुरुष शौचालय में रसोईघर मिला, जहां पर खाने-पीने के बर्तन रखे हुए थे। महिला शौचालय पर स्थाई रूप से ताला जड़ा है। साथ में बने स्टोर रूम पर भी ताला जड़ा था। पीने के पानी की सुविधा भी नहीं थी। मौके पर मिले परिवहन के एक चालक और बस स्टैंड प्रभारी से शौचालय में रसोईघर चलने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के ठहराव के लिए बस स्टैंड पर सुविधा नहीं है। यात्री इधर पहुंचते नहीं, सभी बसें नगर के अंदर और बाहर से होकर गुजरती हैं। इसलिए अस्थाई रूप से शौचालय में ही कर्मचारियों ने रसोईघर बना रखा है। बस स्टैंड प्रभारी नियाज ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में लगे एकमात्र बोरवेल की मोटर काफी समय से खराब थी, जिसके लिए नई मोटर नूंह डिपो की ओर से भेजी गई है। बस स्टैंड प्रभारी ने माना कि इधर बुनियादी सुविधाओं की भारी खामियां हैं, जिनको लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका। यात्री ठहराव के लिए बने लोहे के टीन शेड में बिजली आने पर करंट दौड़ता है। वह इससे दूरी बनाकर रहते हैं और यात्रियों को भी दूर रखने का प्रयास करते हैं। वहीं बस स्टैंड के बाहर मिले यात्री, विजय, राहुल मोहित, साकिर, जाकिर ने बताया कि सरकार द्वारा दावा है कि यातायात सेवाओं के लिए सरकार काफी खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। इस बारे में नूंह परिवहन विभाग की महाप्रबंधक एकता चोपड़ा और जिला उपायुक्त प्रश्न पवार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

फोटो:- 1: पुरुष शौचालय में संचालित रसोईघर।

फोटो:- 2 यात्री टीन शेड (नीले रंग)

फोटो:-3 खुले में बैठे दो कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें