संवाद न्यूज एजेसी
हथीन। धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं में दर्ज एफआईआर के मामले में सात वर्षों बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। इस मामले में शिकायतकर्ता रोबिन खान एडवोकेट ने एसपी नीतीश अग्रवाल को लिखित शिकायत दी है। एसपी ने शिकायतकर्ता को कार्रवाई का भरोसा दिया। शिकायतकर्ता ने एसपी को बताया कि उन्होंने 2019 में तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि एफआईआर की जांच हो चुकी है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर रही है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस संबंध में जांच अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नही हुए हैं। शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।