फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फर्जीवाड़ा कर फसल योजना का लाभ लेने में कार्रवाई नहीं, किसानों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम को दोबारा से भेजी शिकायत, कार्यवाही नहीं होने पर दी धरने की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। तिरवाड़ा गांव में दर्जनों किसान की करीब 252 एकड़ कृषि भूमि के संबंध में कथित तौर पर फर्जी पट्टानामा तैयार कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के मामले में 15 दिनों बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर किसानों में रोष है। बुधवार को किसानों ने दोबारा सीएम को शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों सहित मंडी के व्यापारी शामिल हैं।
सरफूदीन, अली मोहम्मद, शेर मोहम्मद, शाकिर, समशु आदि किसानों का आरोप है कि 25 सितंबर को गांव में उच्च स्तरीय सर्वेक्षण एवं जांच टीम के आने के दौरान उसे जानकारी मिली कि उनकी जमीन के संबंध में पिछले छह से सात वर्षों से कथित तौर पर फर्जी पट्टानामा और अन्य दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। आरोप है कि उसकी जानकारी, अनुमति और सहमति के बिना इन दस्तावेजों के आधार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अथवा संबंधित कृषि एवं बीमा योजनाओं का लाभ लिया गया। किसानों ने शिकायत में कहा है कि उसने अपनी जमीन किसी व्यक्ति को पट्टे पर देने या उसके आधार पर फसल बीमा कराने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में जमीन से संबंधित दस्तावेज और योजना के तहत किए गए दावों की वास्तविकता सामने लाने के लिए विस्तृत जांच जरूरी है। किसानों का कहना है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्यवाही नहीं हुई और उन्हें न्याय नहीं मिला तो वो धरने पर बैठकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उसकी जमीन से संबंधित पिछले छह से सात वर्षों के पट्टानामों, आवेदनों, सर्वे रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कराई जाए। प्रत्येक दस्तावेज पर किए गए हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान, पहचान संबंधी विवरण और सत्यापन की प्रक्रिया की पड़ताल की जाए। यदि दस्तावेज किसी नोटरी या अधिकारी से प्रमाणित कराए गए हैं तो संबंधित रजिस्टर और प्रमाणन रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में लाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें