फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता के हत्यारों को हो फांसी की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव बिघावली में छात्रा निकिता को न्याय दिलाने और धर्म परिवर्तन की बढ़ती घटनाओं के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्रा के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

राजपूत करणी सेना की ओर से गांव बिघावली के हनुमान मंदिर पर पंचायत की गई। जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे और कथित जिहादियों के खिलाफ आवाज उठाई। पंचायत के बाद मंदिर से बस स्टैंड तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आतंकवाद का पुतला फूंकने का काम किया। प्रदेश महामंत्री ईश्वर सिंह ने कहा कि निकिता की हत्या मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो व जल्द से जल्द दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष भारत भूषण ने कहा की निकिता के साथ जो कुछ भी हुआ, वह नेताओं के संरक्षण से हुआ है। नूह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के खानदान का युवा स्पष्ट रूप से इसमें शामिल पाया गया है। इस मौके पर सुंदर मुनि, रामेश्वर, सुनील, कुलभूषण, दिनेश पंडित, शिवकुमार, अशोक शास्त्री, भूदेव शास्त्री, अजयराज, अतुल, कौशल, उदयवीर, ओमबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें