हथीन। गांव कोट के कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली है। बच्ची के जिंदा मिलने पर लोग उसे देखने के लिए एकत्रित हो गए। मौके पर बहीन थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने बच्ची को एक निजी क्लीनिक में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दाखिल किया है। बच्ची पूर्ण स्वस्थ बताई गई है। अज्ञात ने बच्ची को झाड़ियों में डाला है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद