फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल रेलवे स्टेशन पर नए पुल का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

विज्ञापन
पलवल रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था देख स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाते डीआरएम। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) एसएल जैन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए पलवल रेलवे स्टेशन पर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। नए आरक्षण केंद्र भवन का शुभारंभ सितंबर माह में हो जाएगा। इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र को विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। जैन बुधवार को अपनी टीम के साथ पलवल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पलवल से निजामुद्दीन के बीच बिछाई गई चौथी रेलवे लाइन का जायजा लिया तथा स्टेशन पर पार्किंग, बुकिंग काउंटर, पेयजल व शौचालय व्यवस्था तथा साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था की खामी पर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

दरअसल, पलवल से निजामुद्दीन के बीच बिछाई गई चौथी रेलवे लाइन पर जल्द ही रेलवे परिचालन करने की योजना है, जिसका ज्यादातर काम पूरा हो गया है। कुछ स्थानों पर इंटरलॉकिंग बिछाने का काम पूरा होने के बाद परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए बुधवार को डीआरएम की टीम के साथ पलवल, असावटी, बल्लभगढ़, न्यू टाउन सहित अन्य स्टेशनों के अवलोकन की योजना थी। पलवल स्टेशन पर डीआरएम करीब 10:45 बजे ट्रेन से पहुंचे। स्टेशन पहुंचने पर डीआरएम एसएल जैन व उनके साथ आए अन्य अधिकारियों का स्टेशन अधीक्षक लोकेंद्र ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने टिकट खिड़की, पार्किंग क्षेत्र, आरक्षण खिड़की के लिए बने नए भवन का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने टिकट खिड़की पर लगे वाटर एटीएम की अनियमितताओं को लेकर स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई। उसके बाद उन्होंने प्लेटफार्मों पर साफ-सफाई, पेयजल व शौचालय व्यवस्था का जायजा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्टेशन पर जल्द ही नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, जिसका कार्य शीघ्र शुरू होगा। स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम से निजात के लिए पार्किंग एरिया को विकसित किया जाएगा। आरक्षण टिकट बुकिंग के लिए नए भवन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन पर साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था को भी दुरुस्त कराया जाएगा। इस अवसर पर रेलवे के अन्य अधिकारी, जीआरपी व आरपीएफ पुलिस मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें