फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने जिले की कमान संभालने के बाद पहली अपराध समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने जिला के पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और क्राइम यूनिट प्रभारियों से परिचय करने के बाद उनके थाना क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने तथा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में तेजी लाने के निर्देश दिए। किसी भी अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा, ताकि छोटी घटना बड़ा रूप न ले सके।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनकर पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से समाधान करें। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने तथा पीड़िताओं को जल्द न्याय दिलाने का प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा और अवैध शराब की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें