फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अस्पताल के नवीनीकरण कार्य में लापरवाही, डीसी ने दिए निरीक्षण के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में नवीनीकरण के कार्य में लापरवाही और देरी को लेकर सीएमओ डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ ने उपायुक्त हरीश कुमार के साथ बैठक की। बैठक में सीएमओ ने बताया कि ठेकेदार द्वारा काम सही तरीके से नहीं किया जा रहा है और समय पर पूरा नहीं हो पा रहा। इस पर उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी विभाग से एक्सईएन रितेश यादव और जेई सोनू पाल को मौके पर निरीक्षण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में चल रहे कार्यों का स्थिति देखी और ठेकेदार को निर्देश दिए कि काम की गुणवक्ता में सुधार लाया जाए और गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। एक्सईएन रितेश यादव ने ठेकेदार से कहा कि लेबर की संख्या बढ़ाकर कार्य को जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय शर्मा, एसएमओ डॉ. सुरेश बुरोलिया, एसडीएस डॉ. नरेंद्र और सुपरवाइजर सबरजीत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें