फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नागरिक सुरक्षा अभ्यास की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ नागरिक सुरक्षा अभ्यास की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए। इससे पहले उपायुक्त और वरुण सिंगला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा वीडियो कांफ्रेंस में दिए गए निर्देशों को बारीकी से सुना।
उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों से सभी अवगत हैं इसलिए हर नागरिक को आपातकाल के दौरान अपने आपको व सम्पत्ति को कैसे सुरक्षित रखना है, यह ज्ञान होना चाहिए। मॉक ड्रिल से काफी कुछ सीखने को मिला है। इस मुहिम को हर जिलेवासी तक पहुंचाना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों, ब्लॉक समितियों, जिला व नगर पार्षदों, विभिन्न संगठनों व संघों आदि को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि प्रशिक्षण उपरांत ये प्रमुख लोग आगे आमजन को जागरूक कर सकें। उपायुक्त ने बैठक में सीएमओ को जिला में उपलब्ध सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सा सुविधाओं को हर समय तैयार रखने को कहा। दवाई, ब्लड बैंक, वेंटिलेटर, बैड, ऑक्सीजन आपूर्ति आदि समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले में रसोई गैस, खाद्य एवं तेल आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, फायर सर्विस और पानी भरने की सुविधा, परिवहन व्यवस्था, आपदा प्रबंधन के समय उपयोग होने वाली मशीनरी की उपलब्धता की तैयारियों की समीक्षा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




एक हजार व्यक्ति पर एक सिविल डिफेंस वॉलिंटियर रहेगा
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। जिले में एक हजार व्यक्ति पर एक सिविल डिफेंस वॉलंटियर रहेगा। उन्होंने जिले के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जो भी सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनना चाहता है वह प्रशासन को अपना डाटा (नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप, स्पेशलाइजेशन आदि) को दें। उन्होंने बताया कि इन वॉलंटियर को पांच दिन की ट्रेनिंग देने के साथ-साथ स्पेशल ड्रेस दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें