फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एनडीए की बनेगी सरकार: जगदीश नायर

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। बिहार विधानसभा चुनाव के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने बिहार के चुनावों में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत की बात कही है। उन्होंने कहा, बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है। नायर मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ अनाज मंडी पहुंचे, जहां 12 नवंबर को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का रात्रि पड़ाव होगा। नायर के साथ बांके वशिष्ठ,राजकुमार तायल, अजीतसिंह डुगगल, राहुल नायर, रामकिशन सिकरैया, रमेशचन्द आदि मौजूद थे। उन्होने अनाज मंडी में तैयारियों का जायजा लिया और बागेश्वर धाम से पहुंची टीम से जानकारी ली। नायर ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की यह यात्रा आज के युग में सनातन धर्म की आत्मा को पुन:जागृत करने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें