फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मेडिकल स्टोर पर नेवी कर्मी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। नांगल जाट स्थित मेडिकल स्टोर पर पत्नी के लिए दवा लेने गए नेवी कर्मी के साथ कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बहीन थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि नांगल जाट निवासी नेवी कर्मी सुनील कुमार ने शिकायत दी है कि वह पत्नी के लिए दवा लेने महावीर मेडिकल स्टोर पर गया था। वहां मेडिकल स्टोर कर्मी द्वारा बोले गए एक शब्द पर उसने आपत्ति जताई। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद मेडिकल स्टोर कर्मी ने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महावीर, राहुल, करतार और मानसिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें