फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: राष्ट्रीय लोक अदालत आज

Fri, 12 Sep 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा होगा, लोगों को मिलेगा शीघ्र व सुलभ न्याय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत शनिवार 13 सितंबर को पलवल, होडल और हथीन स्थित न्यायिक परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को शीघ्र, सुलभ और सौहार्दपूर्ण वातावरण में न्याय उपलब्ध कराना है। इसमें लोग अपने मुकदमों का निपटारा आपसी सुलह और समझौते के आधार पर करवा सकेंगे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए जिले में 6 बेंचें गठित की गई हैं। पलवल में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतीक जैन, प्रधान जज फैमिली कोर्ट पायल मित्तल, सीजेएम मानसी धीमान और जेएमआईसी आकृति वर्मा की बेंच बैठेंगी। हथीन में एसडीजेएम गरिमा यादव और होडल में जेएमआईसी विवेक कुमार की बेंच मामलों का निपटारा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेएम एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मेनका सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू तथा वैवाहिक विवाद सहित कई प्रकार के मामलों का समाधान किया जाएगा। यहां दोनों पक्षों की सहमति व राजीनामे के आधार पर मामलों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें