संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलावलपुर पुल के समीप रेल की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। जांच अधिकारी धनीराम के अनुसार छह जनवरी शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि रेलवे यार्ड के समीप रेल की पटरियों पर एक युवती का शव कटी हालत में पड़ा है। सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, परंतु शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।