फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: राशन डिपो पर बचा सरसों तेल 31 अगस्त तक मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। जिले के राशन डिपो पर पहले से उपलब्ध सरसों का तेल अब पात्र उपभोक्ताओं को 31 अगस्त तक वितरित किया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में डिपो संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। तेल का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। विभागीय आदेश मिलने के बाद डिपो संचालकों ने अपने यहां उपलब्ध सरसों के तेल के स्टॉक की जांच शुरू कर दी है। जिन डिपो पर तेल बचा हुआ है, वहां पात्र परिवारों को निर्धारित व्यवस्था के तहत तेल दिया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को संबंधित डिपो पर पहुंचना होगा। इस बार जिले के डिपो संचालकों के पास सरसों के तेल की नई खेप नहीं पहुंची है। विभाग ने पुराने स्टॉक को ही पात्र उपभोक्ताओं में वितरित करने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से सरसों के तेल का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि सरकार की ओर से सरसों के तेल के वितरण के आदेश जारी किए गए हैं। तेल का वितरण केवल उन्हीं डिपो पर होगा, जहां पहले से स्टॉक उपलब्ध है। यह वितरण 31 अगस्त तक ही किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें