परिवार पहचान पत्र अवश्य बनवाएं : उपायुक्त
पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिले में परिवार पहचान पत्र का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। आगामी दिनों में परिवार पहचान पत्र के वितरण का कार्य किया जाएगा। परिवार पहचान पत्र वालों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया है कि जिन्होंने अभी तक परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाया है, वे अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर परिवार पहचान पत्र बनवा लें। ताकि, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।