फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नगर पालिका को जल्द मिलेंगे आठ करोड़ रुपये, नया खाता खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी रद्द, नई वित्त उप समिति को होगा गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। नगर पालिकाओं में वित्तीय एवं विकास कार्यों से जुड़े निर्णयों को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने नगर पालिकाओं में गठित फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी को रद्द कर अब नई वित्त उप समिति के गठन का निर्णय लिया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सुपरिंटेंडेंट कमिश्नर एवं सचिव विनोद सिंह ने 23 अक्तूबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद नगर पालिकाओं में वित्तीय कार्यों का तरीका भी बदलेगा।
सरकार के आदेश के बाद तावड़ू नगर पालिका में भी जल्द नई वित्त उप समिति का गठन किया जाएगा। नगर पालिका अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि नई समिति के गठन के बाद विकास कार्यों से जुड़ी वित्तीय प्रक्रिया में तेजी आएगी और प्रस्तावित कार्यों को धरातल पर उतारने में आसानी होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता गोयल ने बताया कि नई वित्त उप समिति के गठन से शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि तावड़ू नगर पालिका को जल्द करीब आठ करोड़ रुपये की राशि मिलने वाली है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से नया बैंक खाता भी खुलवा लिया गया है। राशि प्राप्त होने के बाद शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 11 अगस्त 2025 को नगर पालिका में छह सदस्यीय फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी का गठन किया गया था। इसमें चेयरपर्सन, वाइस चेयरमैन, दो पार्षद, सचिव सहित अन्य सदस्य शामिल थे। अब सरकार ने इस कमेटी को रद कर नई वित्त उप समिति गठित करने का निर्णय लिया है। नगरवासियों का कहना है कि शहर में लंबे समय से कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं। नई वित्तीय व्यवस्था लागू होने के बाद यदि स्वीकृति और भुगतान संबंधी प्रक्रिया में तेजी आती है तो सड़क, नाली, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें