फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मित्रोल में निजी कॉलेज के पास हुआ हादसा, चालक वाहन समेत फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। मुंडकटी थाना अंतर्गत मित्रोल गांव स्थित निजी कॉलेज के पास शनिवार दोपहर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तावडू क्षेत्र के गांव घुसबेटी निवासी फरमान शनिवार को बाइक से होडल की ओर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जब वह मित्रोल स्थित कॉलेज के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फरमान बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पलवल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें