संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। खोरी कलां में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा 25 नवंबर की रात हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनारी निवासी इरफान ने बताया कि उसका भाई इरशाद राजस्थान के भिवाड़ी में एक कंपनी में काम करता था। घर जाने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए कृष्णा अस्पताल, भिवाड़ी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर तावडू सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।