फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। तावडू-नूंह रोड पर पहाड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में चिलावली निवासी मो. कैफ ने बताया कि 3 अक्टूबर को वह अपने दोस्त राशिद, पुत्र आस मोहम्मद के साथ बाइक से नूंह जा रहा था। दोपहर करीब 2:10 बजे सामने से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राशिद को गंभीर हालत में नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी जमशेद खान ने बताया कि शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें