फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चाइनीज मांझे की चपेट में आया बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






पलवल। अलीगढ़ आरओबी पर शुक्रवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। हथीन क्षेत्र के गांव फिरोजपुर राजपूत निवासी सुनील अपनी पत्नी हेमलता को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। पत्नी अपने मायके में भाई को राखी बांधने गई थी। अलीगढ़ आरओबी पर खंभों में उलझा मांझा अचानक सुनील की गर्दन में फंस गया। बाइक रोकने तक मांझे से गर्दन पर गहरा घाव हो चुका था। सुनील ने गर्दन पर अंगोछा बांधा और पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने घाव पर 10 टांके लगाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में मांझा खुलेआम बिक रहा है। इससे पहले भी कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांझा बेचने वाले दुकानदारों और सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि महज छापेमारी और कार्रवाई के दावों से समस्या नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें