फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के धीरज नगर स्थित गिरदावर एन्क्लेव निवासी शैलेश शर्मा के रूप में हुई पहचान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र में जेबीएम कंपनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आठ अक्टूबर की रात करीब तीन बजे हुआ। उसकी पहचान फरीदाबाद के धीरज नगर स्थित गिरदावर एन्क्लेव निवासी शैलेश शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मुकेश शर्मा ने बताया कि आठ अक्टूबर की रात उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके बेटे शैलेश का सड़क हादसा हो गया है और उसका शव सरकारी अस्पताल पलवल में रखा है। सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, शैलेश अपने दोस्त गौरव पुत्र शंकर कुमार चौधरी निवासी त्रिखा कॉलोनी, बल्लभगढ़ के साथ मोटरसाइकिल पर मथुरा जा रहा था। जेबीएम कंपनी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में शैलेश को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें