संवाद न्यूज एजेंसी
पुनहाना। उपमंडल कार्यालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासी वसीम दम रोड ने वीडियो साझा करते हुए जिले के लोगों से आरोपी की पहचान करने और उसके बारे में जानकारी देने की अपील की है। कार्यालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।