पलवल। हथीन रोड स्थित गांव रायपुर के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक राजस्थान के अलवर से फरीदाबाद जा रहा था। शहर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई जमील अहमद के अनुसार राजस्थान के जिला अलवर स्थित गांव बैडोद निवासी हुसैन खान ने शिकायत दर्ज कराई है कि बेटा दिलशाद बुधवार शाम को घर से बाइक से फरीदाबाद के लिए निकला था। हथीन से पलवल रोड पर गांव रायपुर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने दिलशाद की बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दिलशाद को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद