फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेकर लौट रहे मां-बेटे नहर में गिरे

Fri, 27 Sep 2013 07:15 PM IST
अमर उजाला, हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भवाना के निकट खेतों से पशुओं का चारा लेकर गांव लौट रही एक महिला अपने दस वर्षीय बेटे के साथ आगरा कैनाल (नहर) में गिर गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ गए। घटना के लगभग दो घंटे बाद तक प्रशासन का एक भी अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल नहीं पहुंचा।

गांव के तैराक नहर में दोनों की तलाश में देर सांय तक जुटे हुए थे। जानकारी के अनुसार, गांव भवाना निवासी पप्पू की पत्नी (35) लक्ष्मी व उसका बेटा दीपू शुक्रवार की शाम खेतों से चारा लेकर गांव लौट रहे थे।

लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और दोनों आगरा कैनाल में गिर गए। आसपास के ग्रामीण नहर में उन्हें ढूंढने उतरे लेकिन वे नहीं मिले। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व जिला प्रशासन को दे दी। घटनास्थल पर मौजूद ब्लॉक समिति के सदस्य केशव ने बताया कि घटना को लगभग दो घंटे हो गए हैं और अभी तक भी प्रशासन व पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव के आधा दर्जन तैराक नहर में मां-बेटे को ढूंढ रहे हैं लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें