फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जलभराव से शहर में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। बारिश के बाद नूंह शहर के कई इलाकों में जलभराव और गंदे पानी के ठहराव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय मच्छरों की भरमार से लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जेजेपी नेता नासिर हुसैन ने उपायुक्त अखिल पिलानी और स्वास्थ्य विभाग से शहर में तत्काल व्यापक स्तर पर फॉगिंग और एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शहरवासियों ने भी जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि मच्छरों के बढ़ते आतंक पर अंकुश लग सके और लोगों को संभावित संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सके। प्रशासन की समय पर कार्रवाई से न केवल नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि बरसात के मौसम में जनस्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी काफी हद तक कम हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें