फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिले के अधिक से अधिक बच्चों को खेलों से जोड़ा जाए’

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि शिक्षा व खेल विभाग के अधिकारी जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्कूलों व खेल स्टेडियमों में खेलों के लिए उचित माहौल विकसित कर अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ें। प्रत्येक सरकारी स्कूल, खेल स्टेडियमों, खाली मैदानों में खेलों के प्रति युवाओं में विशेष रुचि दिखनी भी चाहिए। खेलों से जुड़ने से जहां बच्चे स्वस्थ बनेंगे, वहीं खेल के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की भी अपार संभावनाएं हैं। यह बातें शुक्रवार को उन्होंने लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित मासिक बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में करीब 611 सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। अगर इन बच्चों को स्कूल समय से बाद या पहले किसी खेल गतिविधि से जोड़ा जाए, तो इसका भविष्य उज्ज्वल होगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी इसके लिए व्यवस्था तैयार करें, जिसमें अच्छे खिलाड़ियों का भी सहयोग लिया जाए। स्कूल, खंड, उपमंडल व जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएं, ताकि बच्चों में रुचि पैदा हो। इसी प्रकार स्कूलों में किसी न किसी महापुरुष के जीवन से जुड़े विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएं।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि विभिन्न स्कूलों में मनरेगा के तहत विभिन्न विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। कई स्कूलों में योगा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बच्चों को मिड-डे मिल के तहत सूखा राशन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है व खाना पकाने की राशि खाते में भेजी जा रही है। समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हेल्थ चेकअप भी किया जाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी वित्त वर्ष में अप्रैल से मार्च तक खेल गतिविधि आयोजित करने के लिए कैलेंडर तैयार करें। वहीं महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए एक यूनीक योजना तैयार करने, स्वास्थ्य संबंधी डाटा तैयार करने, गांवों में गुड्डे-गुड़िया का बोर्ड लगाने सहित अन्य कार्यों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन, एसडीएम होडल संदीप अग्रवाल, एमडी चीनी मिल सुमन भाखड़, नगराधीश अंकिता अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें