फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बंदरों का आतंक, आठ लोगों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हथीन।
शहर के कई वार्डों में बंदरों का उत्पात बढ़ने से लोग परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग बंदरों के डर से घरों की छतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, अब तक बंदर आठ लोगों पर हमला कर चुके हैं। बूराका रोड स्थित कॉलोनियों में बंदरों ने मस्जिद के इमाम शाहिद पर हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी कॉलोनी में रहने वाले डॉ. चिराग पर भी बंदर ने हमला किया। वार्ड आठ और नौ के अलावा अहीर और गढ़ी मोहल्ले में भी बंदरों का उत्पात बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता और पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत से शिकायत की। पूर्व चेयरमैन ने बंदरों को पकड़वाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बंदर पकड़ने वाली टीम को बुलाकर कई स्थानों पर जाल लगवाए गए हैं। सभी बंदरों को पकड़कर जंगल में छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें