संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने शिविर लगाया। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल एवं अन्य सामान का भी प्रबंध किया गया। इस अवसर पर मेव मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मिलकर विधायक ने श्रद्धालुओं का शिविर में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गंगा जमनी तहजीब में सभी धर्मों के उत्सवों में सभी भारतीयों को सहभागी होना चाहिए। विधायक के इस कदम से सद्भावना की मिसाल बनी है।