फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विधायक ने पीएचसी, पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

Thu, 09 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज उटावड एवं प्राइमरी हेल्थ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था देखकर विधायक ने स्टाफ को निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। विधायक ने सर्वप्रथम पॉलिटेक्निक कॉलेज उटावड का दौरा किया। उन्होंने प्रधानाचार्य जेएस तोमर से स्टाफ की जानकारी ली। 14 शिक्षकों को उटावड में नियुक्ति मिली है लेकिन वे ड्यूटी अन्य कॉलेजों में कर रहे हैं। शिक्षण स्टाफ ने यहां से डेपुटेशन कराया हुआ है। विधायन ने कहा कि इस विषय में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिलकर डेपुटेशन रद्द कराएंगे। इसके बाद विधायक ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर उटावड का निरीक्षण किया। पीएचसी में बिजली, पानी एवं सफाई कर्मचारी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं मिलीं। मेडिकल अफसर भी तैनात नहीं हैं। विधायक ने इस विषय में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मिलने की बात कही। इस अवसर पर रूपडाका के सरपंच जान मोहम्मद, वसीम अकरम, असगर हुसैन, अकरम खान आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें