फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद से लापता बच्ची का शव फार्म हाउस के पीछे मिला

विज्ञापन
शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
फरीदाबाद से लापता बच्ची का
विज्ञापन

शव फार्म हाउस के पीछे मिला
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव बघौला में एक फार्म हाउस के पीछे 8 वर्षीय मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची बृहस्पतिवार को फरीदाबाद स्थित अपने घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। पुलिस हत्या मानकर इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव पलवल के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल हत्या के कारण के बारे में पुलिस कुछ नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम में किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि गांव बघौला में सत्य सांई के सामने एक फार्म हाउस के पीछे झाड़ियों में बच्ची का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस पहुंची और शव बरामद किया। शव की पहचान फरीदाबाद स्थित सेक्टर-23 निवासी खुशी के रूप में की गई है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र महज 8 वर्ष थी और वह कक्षा तीन की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को वह घर से पास में रहने वाले अपने मामा को फोन देने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने स्थानीय थाने में उसके गुम होने की शिकायत दी थी। पलवल पुलिस का कहना है कि वारदात की हर एंगल से जांच की जा रही है। उधर, सूचना मिलने के बाद फरीदाबाद की एसीपी धारणा यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें