फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बदमाशों ने युवक को पीटा, 20 हजार कराए ऑनलाइन ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
-कापसहेड़ा इलाके की घटना, विरोध करने पर पीटा था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कपासहेड़ा इलाके में बदमाशों ने पैसे नहीं मिलने पर बाइक सवार युवक को पीटा और उसके मोबाइल के जरिये 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। बदमाश पीड़ित से उनका पर्स और आधार कार्ड लेकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का केस किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित 37 साल के विजय कुमार सपरिवार नजफगढ़ के रोशनपुरा इलाके में किराए पर रहते हैं। वह गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। कापसहेड़ा थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल की रात करीब दो बजे वह कार्यालय से घर लौट रहे थे। बिजवासन रोड स्थित ग्रीनलाइफ नर्सरी के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक को रोका। आरोपियों ने उनसे मोबाइल फोन मांगा। फोन देने से मना करने पर बदमाशों ने पीड़ित की पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाशों ने मोबाइल से स्कैनर के जरिए 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। साथ ही उनकी जेब से पर्स निकाल लिए, जिसमें आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस को बयान नहीं दे पाए। 10 अप्रैल को थाने पहुंचकर उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें