नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 80वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी व स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने शानदार प्रस्तुति दी। समारोह में राष्ट्रगान से पहले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ भी बजाया गया।
मंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पलवल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम, पेलक में मेडिकल कॉलेज तथा मेट्रो जैसी विकास परियोजनाओं से जिले को नई गति मिलने की उम्मीद है।
समारोह में रजोलका निवासी अंतरराष्ट्रीय बीन वादक एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हवा सिंह नाथ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।