फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क को फोर लेन कराने की मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 13 Jun 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। होडल से पुन्हाना, नगीना, नूंह व बिलासपुर जाने वाले सड़क मार्गों को फोरलेन की डीपीआर को स्वीकृत कराने व बजट उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम रणवीर सिंह से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सतबीर नम्बरदार, गुलाब सिंह, नरेंद्र उर्फ पप्पू, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, मनोज कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा होडल से पुनहाना, नगीना, नूंह व बिलासपुर मार्ग का फोरलेन की डीपीआर तैयार की जा चुकी है, लेकिन धरातल पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार के प्लान के अनुसार 2022 तक दोनों सड़कें फोरलेन हो जानी थीं, लेकिन विडम्बना है कि 2024 शुरू हो चुका है, उसके बावजूद जमीनी स्तर पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। ज्ञापन में बताया गया कि दोनों मार्गों पर अधिकांश भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। संबंधित विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के चलते उन रास्तों को लेकर धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में लोगों ने मांग की है कि दोनों मार्गों की डीपीआर को स्वीकृत कराके फोरलेन का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें