फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिले में 3 जुलाई को मेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
जिला रोजगार विभाग की ओर से 3 जुलाई को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम करेंगे। प्रशासन ने मेले की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस मेले में आसपास के क्षेत्रों के हजारों युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया युवाओं की योग्यता और कौशल के आधार पर की जाएगी। तैयारियों को लेकर आईटीआई पलवल में जिला रोजगार अधिकारी डॉ. शक्तिपाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में पंजीकरण, कंपनियों की भागीदारी और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया, ताकि अधिकतम युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें