फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: निजी अस्पतालों के साथ बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। 23 अक्तूबर को तावडू नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. निहाल सिंह सोलंकी के नेतृत्व में खंड के सभी निजी अस्पतालों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के टीकाकरण को लेकर जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है। जानकारी के अनुसार, बैठक में टीकाकरण से संबंधित जरूरी दस्तावेज को पूरा करने, उनका सही ढंग से रखरखाव करने और गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं की उचित देखभाल को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में प्रसव संबंधी मामलों में मृत्यु दर को कम करने को प्राथमिकता के आधार पर रखा गया है। प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. निहाल सिंह सोलंकी ने स्पष्ट किया है कि यह बैठक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी निजी अस्पताल संचालकों को निर्देश दिया है कि वे बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहें और नियमों का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि बैठक में जो भी निजी अस्पताल उपस्थित नहीं होगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी अस्पतालों को अपने सभी संबंधित अभिलेख, टीकाकरण पंजिका और प्रसव संबंधी रिपोर्ट के साथ समय पर उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें