फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियों के लिए कत्ल: सोहिल बना शैतान, पहले पत्नी फिर बच्चे का दबाया गला; तीन साल तक दर्द सहती रही सगुप्ता

Thu, 20 Aug 2026 09:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल

सार

सगुप्ता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोहिल नशे का आदी था। वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। उनका दावा है कि सोहिल ने नशे की हालत में पत्नी और बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। मौत की सूचना के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मृत सगुप्ता और उसका बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल सदर थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता और उसके डेढ़ माह के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी सगुप्ता और नाती जौहान की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सोहिल खान सहित करीब 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शादी के बाद मांग रहे थे स्कॉर्पियो कार
नूंह जिले के सलंबा गांव निवासी रौनक अली ने पुलिस को शिकायत दी। उनकी बेटी सगुप्ता (25) की शादी वर्ष 2023 में रजपुरा निवासी सोहिल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष स्कॉर्पियो कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। करीब डेढ़ माह पहले सगुप्ता ने बेटे जौहान को जन्म दिया था। पिता के अनुसार, बेटे के जन्म के बाद छूछक में भी कार की मांग की गई। 15 अगस्त को सगुप्ता के साथ मारपीट कर उसे मायके छोड़ दिया गया था। बाद में पंचायत के जरिये मामला सुलझाया गया और सगुप्ता को ससुराल वापस भेजा गया। मायके वालों ने इस दौरान एक एसी और 50 हजार रुपये भी दिए थे। मंगलवार को सगुप्ता ने फोन पर परिजनों को अपने साथ मारपीट होने की जानकारी दी थी। गुरुवार सुबह सगुप्ता और उसके बच्चे जौहान की मौत की सूचना मिली।

परिजनों का आरोप और प्रदर्शन
परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोहिल नशे का आदी था। वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। उनका दावा है कि सोहिल ने नशे की हालत में पत्नी और बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। मौत की सूचना के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और जांच
सदर थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि गुरुवार तड़के रजपुरा गांव में हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया। पति सोहिल खान समेत करीब दस अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या और दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है, और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें