फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मामा-भांजे को पीटा, नकदी और मोबाइल छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। बिसरू गांव में मारपीट कर नकदी व मोबाइल फोन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बिछोर थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में बिसरू निवासी राहुल ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर की रात करीब सात बजे उसका भांजा मौसम घर की तरफ आ रहा था। इसी दाैरान रास्ते में इरफान व उसके साथियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान आरोपियों ने मौसम की जेब से करीब 13,525 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिए।
विज्ञापन

उसने बताया कि इसी दौरान भाई साहून घर लौट रहा था। आरोपियों ने उसे भी घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटा। आरोप है कि अरमान और सलमान ने साहून की जेब से करीब 9,850 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। जांच अधिकारी महावीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर इरफान, अरमान, सलमान, साद, मुस्तफा, मुजाहिद, साकिर, मप्पल और हारून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें