फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: करंट लगने से चिनाई मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। हसनपुर थाना क्षेत्र के भारतगढ़ गांव में बिजली का करंट लगने से एक चिनाई मिस्त्री की मौत हो गई। वह खेत के पास बने ट्यूबवेल के पास सो रहा था। सुबह वह कमरे के पास मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई देसराज ने बताया कि उसका भाई रात को खेत के पास बने ट्यूबवेल के पास में सोया था। सुबह करीब छह बजे वह कमरे के पास गिरा हुआ मिला। उसके सीने पर बिजली के करंट से झुलसने का निशान भी दिखाई दे रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि भाई कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें