फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दज्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

हथीन। समीपवर्ती ग्राम हुडीथल निवासी एक विवाहिता की राजस्थान के ग्राम बिरामपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराकर मृतक महिला का अंतिम संस्कार हुडीथल गांव में ही किया। हुडीथल निवासी ओमपाल ने बताया कि उसकी पुत्री पिंकी की शादी ढाई वर्ष पूर्व राजस्थान के जिला अलवर स्थित ग्राम बिरामपुर में कपिल के साथ हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग को लेकर पिंकी को प्रताड़ित करते थे। शिकायत में बताया कि 3 अगस्त को ससुराल वालों ने उसकी लड़की के साथ मारपीट की और एक लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग की। इस बारे में लड़की ने मायके वालों को बताया था। इसके बाद 12 अगस्त को अधिक दहेज की मांग को लेकर लड़की के साथ दोबारा मारपीट की गई। 13 अगस्त को लड़की अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली। पीड़ित ने राजस्थान के थाना तिजारा में पति कपिल, ससुर रामकिशोर, सास कमला, इंदर जीत, संजय, रामदास एवं विजय के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें