फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव लटका मिला, दस नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। उटावड़ गांव में एक विवाहिता मुबीना की लाश बांस के सहारे चुन्नी से लटकी मिली। मुबीना के भाई मुबारिक का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पारिवारिक रंजिश के कारण विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने भाई की शिकायत पर दस नामजद और पांच-छह अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नूंह जिले के लफूरी गांव निवासी मुबारिक ने शिकायत दी है कि उसकी बहन मुबीना का निकाह उटावड़ गांव निवासी नूह मोहम्मद के साथ हुआ था। आरोप है कि पारिवारिक रंजिश और शक के आधार पर मुबीना के ससुराल पक्ष के लोग पिछले दो-तीन वर्षों से उसके साथ मारपीट करते थे। मंगलवार को उटावड़ गांव के सरपंच ने फोन कर उसको बुलाया। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा तो बहन मुबीना मृत मिली। मुबीना के गले में चुन्नी बंधी हुई थी और बांस के सहारे शव लटका हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि मुबीना की हत्या पति नूर मोहम्मद, ससुर सुलेमान, जेठ आमीन, आकीर, जेठानी मैमूना उर्फ मैना, मैमूना, देवर अब्दुुल, फकरु, देवरानी हंसीरा, ननद और पांच-छह अन्य लोगों ने की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि ससुराल पक्ष का कहना है कि मुबीना ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें